आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं एक dual screen laptop के बारे में, जो दुनिया का पहला 360 डिग्री horizontally folding लैपटॉप है। इस लैपटॉप को Acemagic नामक एक चीनी कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस लैपटॉप का पूरा नाम Acemagic X1 है। तो चलिए, जानते हैं इसके features तथा और भी बहुत सी चीज़ों के बारे में।

Introduction
Acemagic X1 लैपटॉप को advanced technology का उपयोग करके बनाया गया है। एक तरह से, यह एक mini PC है, जो आपके लगभग सभी tasks को पूरा कर सकता है। इस लैपटॉप में आप आसानी से multi-tasking कर सकते हैं और गेमिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आपका business है, तो यह आपके business के लिए एक best business laptop है। इस लैपटॉप में आपको intel core i7 प्रोसेसर मिलता है, जो इसके काम करने की क्षमता और भी तेज बनाता है।
Feature | Specification |
Display | 14 इंच Full HD (1920 x 1080) resolution |
Processor | Intel Core i7-1255U |
RAM | 16GB DDR4 RAM |
Cache Memory | 12 MB L3 cache |
SSD | 1TB |
Port | USB 3.0 Type-A, HDMI 2.0 |
Wi-Fi | Wi-Fi 6 |
Bluetooth | Bluetooth 5.2 |
Operating System | Windows 11 |
Graphics | Intel Iris Xe Graphics |
Features
इस लैपटॉप में आपको बहुत से अच्छे फीचर्स मिलते हैं, जो इस लैपटॉप को एक बेहतर लैपटॉप बनाने में मदद करते हैं।
Display
Dual screen design➝ इस लैपटॉप में आपको 14 इंच Full HD (1920 x 1080) resolution के दो display मिल जाते हैं। आप किसी भी दो application को बिना minimize किए, दो अलग-अलग स्क्रीन पर आसानी से चला सकते हैं। आप multitasking कर सकते हैं। आप किसी भी application को ज़रूरत के हिसाब से अधिक बड़ा करके, दोनों स्क्रीन पर देख सकते हैं।
360 degree folding ➝ इस लैपटॉप की dual screen को 360 डिग्री horizontally फोल्ड कर सकते हैं। इस feature की मदद से आप आसानी से प्रेजेंटेशन दे सकते हैं, मूवी देख सकते हैं और गेमिंग कर सकते हैं।
Processor
Acemagic X1 में 12th Gen का Intel Core i7-1255U प्रोसेसर मिलता है। इस प्रोसेसर में आपको 10 कोर (2 performance core और 8 efficiency core) और 12 थ्रेड्स मिलते हैं।
1225U meaning➝1255U meaning- 12 का मतलब 12th generation processor है, 55 इसके performance के level को दर्शाता है, U processor की series को दर्शाता है। ये laptops कम power खर्च करते हैं।
Memory
RAM➝ इस लैपटॉप में आपको 16GB की DDR4 RAM मिलती है। DDR4 RAM की डेटा ट्रांसफर रेट काफी ज्यादा होती है। DDR4 की डेटा रेट्स 1600 MT/s से लेकर 3200 MT/s तक होती हैं। यह RAM मल्टीटास्किंग बहुत अच्छे तरीके से करती है। इस लैपटॉप में आप smoothly गेमिंग कर सकते हैं।
Cache Memory➝ इसमें आपको 12 MB का L3 cache मिलता है, जिसकी मदद से आप डेटा को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं। 12 MB की बड़ी cache memory की मदद से आप आसानी से gaming और multitasking कर सकते हैं।
Storage
SSD➝ Acemagic X1 में आपको 1TB की काफी बड़ी SSD स्टोरेज मिल जाती है। SSD मेमोरी इतनी ज्यादा होने के कारण यह लैपटॉप को तेज बनाती है। यह HDD से काफी तेज होती है।
Connectivity
Ports➝ इस लैपटॉप में आपको USB Type-C के 2 पोर्ट्स मिलते हैं, जिनमें से एक पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। उन दो पोर्ट्स में आपको 1 USB 3.0 Type-A पोर्ट, और 1 HDMI 2.0 पोर्ट मिलता है।
Wi-Fi➝ Acemagic X1 में आपको Wi-Fi 6 मिलता है, जो आपको तेज और वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन देता है।
Bluetooth➝ इस लैपटॉप में आपको bluetooth 5.2 मिलता है। यह कम power में भी अधिक काम करने की क्षमता रखता है।
Operating System
इस लैपटॉप में Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। Windows 11 एक नया और आकर्षक interface है जो उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाता है।
Security
● इस लैपटॉप के पावर बटन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप में फिंगरप्रिंट लॉक लगा सकते हैं और अपने लैपटॉप को सुरक्षित कर सकते हैं।
● इस लैपटॉप में आपको Microsoft Security Center मिलता है, जो आपके डेटा और privacy को virus threats से बचाता है।
Graphics
इस लैपटॉप में आपको Intel Iris Xe Graphics मिलता है। Intel Iris Xe Graphics एक integrated graphics है। इसकी मदद से आप इस लैपटॉप में high-resolution video, photo editing, और gaming अच्छे से कर सकते हैं।
Price
इस लैपटॉप का मूल्य आप इसकी वेबसाइट 👉 Acemagic पर जा कर देख सकते हैं।
Disadvantages
Weight➝ Acemagic X1 में दो स्क्रीन होने के कारण इस लैपटॉप का वजन अधिक होगा और यह पतला भी नहीं होगा।
Keyboard placement➝ इस लैपटॉप में एक स्क्रीन के आगे तो कीबोर्ड रहेगा परन्तु दूसरी स्क्रीन के आगे नहीं रहेगा। कीबोर्ड को एक स्क्रीन में ही फिट किया गया है, इसलिए दूसरी स्क्रीन पर कीबोर्ड से काम करने में अच्छा महसूस नहीं होगा।
Backlit Keyboard➝ Acemagic X1 में आपको backlit keyboard नही मिलता है। जिसकी वजह से आप रात में बिना लाइट जलाए अपने लैपटॉप पर काम नहीं कर सकते हैं।
Battery Life➝ इस लैपटॉप में दो स्क्रीन होने के कारण यह संभव है कि इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ सामान्य लैपटॉप से कम हो। दो स्क्रीन उपयोग करने के कारण बैटरी ज्यादा तेजी से खर्च होगी।
Headphone Jack➝ इस dual screen laptop में आपको headphone jack नही मिलता है। जिसकी वजह से आप ब्लूटूथ हैडफ़ोन को ही इस लैपटॉप से connect कर सकते हैं।
HDD➝ इस लैपटॉप में आपको HDD (Hard Disk Drive) नही मिलती है।
● Gemini AI App: आपकी तकनीकी मदद का सबसे अच्छा साथी
Pros & Cons
Pros | Cons |
Dual Screen Laptop | Heavy weight |
360° horizontally Folding screen | No Backlit keyboard |
Intel Core i7 processor | No Headphone Jack |
1TB SSD storage | No HDD |
Fingerprint Sensor for security |
Conclusion
Acemagic X1 लैपटॉप advanced technology के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो आपके काम को सरल और अधिक तीव्रता के साथ करने में मदद करता है। इसकी 14 इंच की dual screen, 360 डिग्री horizontally folding क्षमता, और Intel Core i7 प्रोसेसर इसे एक शक्तिशाली laptop बनाते हैं। 16GB RAM, 1TB SSD, और Intel Iris Xe Graphics इसे मल्टीटास्किंग, गेमिंग, और बिजनेस कार्यों के लिए एक बेहतर laptop बनाते हैं। हालांकि, इसका वजन, बैटरी लाइफ, और बैकलिट कीबोर्ड की कमी कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए समस्यात्मक हो सकती है। कुल मिलाकर, यह लैपटॉप उच्च प्रदर्शन और नवीनतम तकनीक की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन laptop है।
FAQs
” SSD का फुल फॉर्म Solid State Drive होता है “

हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|