Computer की ये 10 shortcut keys हैं बहुत ही काम की

हैलो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैं आप लोगों को कुछ बहुत ही काम की computer की shortcut keys के बारे में बताने जा रहा हूँ जिनकी मदद से आप अपने computer में बहुत से काम बिना mouse का उपयोग किए आसानी से कर सकते हैं| आपको इन shortcut keys का उपयोग करना mouse का उपयोग करने से भी आसान लगेगा, तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि वह कौन-सी shortcut keys हैं|

Computer की 10 shortcut keys

Computer की shortcut keys

Windows+H

ये shortcut key खासकर उन लोगों के लिए है जो content writer हैं या जिन्हें टाइपिंग करना पसंद न हो या फिर जब कभी आप अपने computer में टाइपिंग करते-करते थक जाएँ तब आप इस shortcut key का उपयोग करके अपने computer में आसानी से voice typing कर सकते हैं| आप microphone का उपयोग करके English language में बहुत अच्छी voice typing कर सकते हैं|

Windows+D

अगर आप कभी अपने computer पर कोई काम कर रहे हों और उसी समय अचानक कोई आ जाए परन्तु आप उसे अपना काम नही दिखाना चाहते हों तो आप इस shortcut key का उपयोग कर सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप के सारे खुले हुए software बंद(minimize) हो जाएँगे और आप सीधे अपने computer की होम स्क्रीन पर पहुँच जाएँगे|

Ctrl+T

अगर आप web browsing करते हैं तो इस shortcut key का उपयोग करके आप अपना काफी समय बचा सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप अपने computer के किसी भी ब्राउज़र में new tab खोल सकते हैं|

Windows+Alt+R

अगर आप एक YouTuber हैं और अपने computer में screen recording करना चाहते हैं तो आप इस shortcut key का इस्तेमाल कर सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप आसानी से अपने computer में screen recording शुरू कर सकते हैं| इसके साथ ही साथ आप internal audio की भी recording कर सकते हैं|

Windows+V

जब भी आप किसी शब्द या वाक्य को अपने computer में कॉपी करके कहीं लिखते हैं और उसके कुछ देर बाद आप फिर उसी शब्द या वाक्य को लिखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दोबारा उस शब्द या वाक्य को कॉपी करने की कोई जरूरत नहीं, इस shortcut key की मदद से आप अपने कॉपी किये हुए शब्दों की history देख सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप अपने computer में clipboard खोल सकते हैं|

Ctrl+Windows+O

अगर आपका keyboard ख़राब हो गया हो या कोई key काम न कर रही हो तो आप इस shortcut key का उपयोग कर सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप अपने computer में screen keyboard खोल सकते हैं| जिसको आप अपने mouse की मदद से आसानी से चला सकते हैं|

Windows+U

अगर आप अपने computer की settings को keyboard की मदद से खोलना चाहते हैं तो आप इस shortcut key की मदद से अपने computer की settings को एक क्लिक करके खोल सकते हैं|

Windows+.

अगर आप अपने computer में कभी लिखते समय emoji का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इस shortcut key का इस्तेमाल कर सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप emoji tab खोल सकते हैं| इसके साथ ही साथ आपको इसमें GIF भी मिल जायेंगें, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं|

Ctrl+Shift+N

इस shortcut key की मदद से आप अपने computer में दो काम कर सकते हैं-

  • आप इस shortcut key का उपयोग करके अपने computer के File Manager में new folder बना सकते हैं|
  • इस shortcut key का उपयोग करके आप computer के कुछ browsers में new private window खोल सकते हैं|

Windows+E

अगर आप अपने computer के File Manager को खोलना चाहते हैं| परन्तु आप mouse का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो आप इस shortcut key का उपयोग करके अपने computer में keyboard की मदद से File Manager खोल सकते हैं|

Ctrl+Shift+T

अगर आप अपने ब्राउज़र में बहुत से Tabs खोले हों और गलती से आपके सारे Tabs एक साथ बंद हो जाएँ, तो आप इस shortcut key का उपयोग कर सकते हैं| इस shortcut key की मदद से आप अपने computer के किसी-भी ब्राउज़र के बंद हुए सारे Tabs एक बार में पुनः खोल सकते हैं|

” USB  का  फुल  फॉर्म Universal Serial Bus  होता  है “

हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|

Comments are closed.