हैलो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में, मैं आपलोग को Ctrl A से Ctrl Z तक सभी computer shortcut keys के बारे में बताने जा रहा हूँ| इन shortcut keys का उपयोग करके आप बहुत-सी चीजें अपने computer में बड़ी आसानी से कर सकते हैं, वैसे तो इन सभी shortcut keys का उपयोग आपको Text-editor(MS excel, MS word etc.) में बहुत काम आएगा परन्तु कुछ shortcut keys का उपयोग आपको computer में कई जगह काम आएगा, तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं, किस shortcut key से आप क्या कर सकते हैं|
Ctrl A से Ctrl Z: Computer Shortcut Keys

Ctrl+A
इस shortcut key की मदद से आप एक window या एक पेज पर लिखा हुआ पूरा text एक बार में select कर सकते हैं| जब भी आपको किसी पेज पर लिखे हुए पूरे Text को delete या copy करना हो तो आप इस shortcut key की मदद से आसानी से कर सकते हैं|
“Ctrl+A = Select All”
Ctrl+B
अगर आप कभी अपने computer में किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text लिख रहे हैं और आप किसी शब्द या वाक्य को Bold(मोटा) करना चाहें तो इस shortcut key की मदद से आप उस शब्द या वाक्य को Bold(मोटा) कर सकते हैं|
” Ctrl+B = Bold “
Ctrl+C
अगर आपको किसी एक ही text को कई बार लिखना है तो इस shortcut key का उपयोग करके आप अपने computer में किसी भी text को copy कर सकते हैं और उस text को जितनी बार चाहें उतनी बार paste करके लिख सकते हैं|
” Ctrl+C = Copy”
Ctrl+D
इस shortcut key के उपयोग से आप कुछ text-editors में किसी शब्द या वाक्य को delete कर सकते हैं|
“Ctrl+D = Delete”
Ctrl+E
जब भी आप किसी शब्द या वाक्य को किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में पेज के center(बीच) में लाना चाहें तो आप इस shortcut key का इस्तेमाल कर सकते हैं|
“Ctrl+E = Align Center”
Ctrl+F
अगर आप एक पेज पर किसी शब्द या वाक्य को खोजना चाहते हैं तो इस shortcut key की मदद से आप जल्दी से उस शब्द या वाक्य को ढूंढ सकते हैं| आपको पहले इस shortcut key को press करना है फिर उस शब्द को लिख देना है जिसे आप खोजना चाहते हैं, उसके बाद आपको enter दबा देना है| अब जहाँ-जहाँ पर वो शब्द लिखा होगा वो हाईलाइट हो जायेगा|
“Ctrl+F = Find text”
Ctrl+G
इस shortcut key की मदद से आप Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में कई जगह पर जा सकते हैं जैसे- किसी page पर, किसी line पर, किसी heading पर आदि| आपको केवल उस page, line आदि| का no. डालना है जिस पर आपको जाना है, उसके बाद आपको enter दबा देना है| अब आप वहाँ पर पहुँच जायेंगें|
“Ctrl+G = Go to text”
Ctrl+H
अगर आपसे किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में लिखते समय कोई गलती हो जाए और आपको उस शब्द की जगह कुछ और लिखना हो तो आप इस shortcut key का उपयोग करके ये काम बहुत आसानी से कर सकते हैं| आपको पहले इस shortcut key को press करना है फिर जो शब्द बदलना है उसे find के बॉक्स में लिख देना है और जो शब्द उस शब्द की जगह लिखना है उसे replace के बॉक्स में लिख दें, उसके बाद आपको enter दबा देना है| अब जहाँ-जहाँ पर वो शब्द लिखा होगा वो सही हो जायेगा|
“Ctrl+H = Replace text”
Ctrl+I
अगर आप अपने computer में किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text लिख रहे हैं और आप किसी शब्द या वाक्य को Italic(तिरछा) करना चाहें तो इस shortcut key की मदद से उस शब्द या वाक्य को Italic(तिरछा) कर सकते हैं|
“Ctrl+I = Italic”
Ctrl+J
अगर आप किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text लिख रहे हैं और text उल्टा सीधा भाग रहा है मतलब किसी-किसी जगह पर text में ज्यादा space है, कोई line बीच से शुरू हो रही है तो कोई सही जगह से आदि| इन सभी चीज़ों को सही करने के लिए आप इस shortcut key का इस्तेमाल कर सकते हैं|
“Ctrl+J = Justify”
Ctrl+K
इस shortcut key की मदद से आप Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text पर hyperlink लगा सकते हैं| इस shortcut key को press करने के बाद आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा जिसमे text to display की जगह वो शब्द लिखे जिस पर आप लिंक लगाना चाहते हैं और address की जगह पर किसी वेबसाइट का लिंक या किसी file का address लिख दें|
“Ctrl+K = Insert Hyperlink”
Ctrl+L
अगर आप किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text लिख रहे हैं और आप उस text की हर line को left-side से चिपकाकर लिखना चाहते हैं तो आप इस shortcut key का उपयोग कर सकते हैं|
“Ctrl+L = Align Left”
Ctrl+M
इस shortcut key की मदद से आप किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में paragraph को left से right की ओर खिसका सकते हैं|
“Ctrl+L = Indent Paragraph”
Ctrl+N
जब भी आप किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में new file बनाना चाहें तो आप इस shortcut key का उपयोग करके जल्दी से new file बना सकते हैं|
“Ctrl+N = New File”
Ctrl+O
अगर आप किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में कोई file खोलना चाहें तो आप इस shortcut key का उपयोग कर सकते हैं| इस shortcut key को press करने के बाद आपके सामने open की window खुल जाएगी| अब आप जिस file को खोलना चाहें उस file पर क्लिक करके खोल सकते हैं|
“Ctrl+O = Open File”
Ctrl+P
इस shortcut key की मदद से आप किसी भी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में किसी भी पेज को प्रिंट कर सकते हैं|
“Ctrl+P = Print”
Ctrl+Q
इस shortcut key की मदद से आप किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में right(align-right) या center(align-center) में लिखे हुए paragraph को left(align-left) से चिपकाकर लिख सकते हैं|
“Ctrl+Q = Remove Align-right or Align-center & put Align-left”
Ctrl+R
अगर आप किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text लिख रहे हैं और आप उस text की हर line को right-side से चिपकाकर लिखना चाहते हैं तो आप इस shortcut key का उपयोग कर सकते हैं|
“Ctrl+R = Align Right”
Ctrl+S
जब भी आप किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में file को save करना चाहें तो आप इस shortcut key का उपयोग करके जल्दी से file को save कर सकते हैं|
“Ctrl+S = Save File”
Ctrl+T
इस shortcut key की मदद से आप MS Word में Indentation को Hanging कर सकते हैं और किसी भी browser में new tab खोल सकते हैं|
Hanging Indentation -> Indentation को Hanging पर लगाने के बाद आपके पेज की पहली line को छोड़ कर सभी lines कुछ दूर(जितनी दूरी आपने लिखी हो) से शुरू होंगी|
“Ctrl+T = Hanging Indentation in word & New tab in browser”
Ctrl+U
अगर आप कभी अपने computer में किसी Text-editor(MS excel, MS word etc.) में text लिख रहे हैं और आप किसी शब्द या वाक्य को Underline करना चाहें तो इस shortcut key की मदद से उस शब्द या वाक्य को जल्दी से Underline कर सकते हैं|
“Ctrl+U = Underline”
Ctrl+V
जब आप किसी text को copy या cut करते हैं तो उसे कहीं और लिखने के लिए paste करते हैं| इस shortcut key की मदद से आप text को जल्दी से Paste कर सकते हैं|
“Ctrl+V = Paste”
Ctrl+W
इस shortcut key की मदद से आप अपने browser में खुले हुए tab को या किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में खुले हुए document को आसानी से बंद कर सकते हैं|
“Ctrl+W = Close open tab in a browser or a document in text-editor”
Ctrl+X
जब कभी आप किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में किसी Text को वहाँ से हटाकर कहीं और लिखना चाहें या File Manager में किसी File को वहाँ से हटाकर कहीं और रखना चाहें तो आप इस shortcut key की मदद से Cut कर लें और फिर जहाँ चाहें वहाँ जाकर उसको Paste कर दें|
“Ctrl+X = Cut“
Ctrl+Y
अगर आप कभी Ctrl+Z shortcut key को press करते-करते कुछ ज्यादा ही steps पीछे चले गए हैं और अब आप कुछ steps वापस आना चाहते हैं तो आप इस shortcut key को press करके उतने steps वापस आ सकते हैं|
” इस shortcut key को एक बार press करने पर आप एक step वापस आ जाएँगे| आप जितनी बार इस shortcut key को press करेंगे उतने step वापस आते जाएँगे| ”
“Ctrl+Y = Redo”
Ctrl+Z
अगर आपसे किसी Text-editor(word, notepad, MS excel etc.) में लिखते समय कुछ गलती से erase हो जाए तो इस shortcut key की मदद से आप आसानी से उस text को वापस ला सकते हैं और अगर आपने किसी Text में कोई formatting(bold, size change, font change etc.) की हो तो आप उसे भी पहले की तरह कर सकते हैं|
” इस shortcut key को एक बार press करने पर आप एक step पीछे चले जाएँगे| आप जितनी बार इस shortcut key को press करेंगे उतने step पीछे चले जाएँगे| ”
“Ctrl+Z = Undo”
Conclusion
ये कुछ महत्वपूर्ण Computer Shortcut Keys हैं जिनका आपके computer काम में उपयोग हो सकता है| इनका आपके computer काम में उपयोग करना आपका समय बचा सकता है, साथ ही काम की गति भी बढ़ा सकता है| आप इन्हें याद रखकर अपने काम को आसान बना सकते हैं|
” BIOS का फुल फॉर्म Basic Input/Output System होता है “

हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|