आज की मैं अपनी इस पोस्ट में आप लोगों को बताऊंगा कि आप अपना खुद का LinkedIn पर company page कैसे बनाये| ज्यादातर लोग LinkedIn पर पेज अपनी कंपनी या organization के लिए बनाते हैं| आप अपना LinkedIn पेज अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने के लिए भी बना सकते हैं|

कुछ जरुरी बातें
● अपना खुद का LinkedIn company page बनाने के लिए सबसे पहले तो आपका LinkedIn अकाउंट बना होना चाहिए |
● आपका LinkedIn अकाउंट कम से कम सात दिन पुराना होना चाहिए |
● आपके कम से कम तीन connections होने चाहिए |
LinkedIn पर company page कैसे बनाये
● अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर linkedin.com वेबसाइट ओपन कर ले | फिर आप अपना LinkedIn अकाउंट लॉगिन कर लें |
● उसके बाद आप नौ बिन्दुओं से बने square पर क्लिक करें जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं |

● उसके बाद आपके सामने बहुत सारे options आ जाएंगे | उनमे से आपको सबसे नीचे लिखे create a company page के option पर क्लिक करना है | जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं |

● फिर आपको चार options दिखेंगे | उनमें से आप कोई एक option अपने अनुसार चुन लीजिए | अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए पेज बना रहे हैं | तो आप अपने employees के हिसाब से small or medium to large business के option पर क्लिक करें |
● फिर आपके सामने एक पेज ओपन होगा | उसमे आप अपने अनुसार अपने पेज की डिटेल्स भर दे |
● फिर आपको create page का बटन दिखेगा | अब आप create page के बटन पर क्लिक करें |
● अब आपका LinkedIn पेज बन गया |
● आप अपने अनुसार कोई तीन या उससे ज्यादा हैशटैग्स को सेलेक्ट कर लें | जिन टॉपिक्स पर आप पोस्ट करें उन हैशटैग्स को |
Features
● आप अपने अनुसार अपने LinkedIn पेज का URL रख सकते हैं |
● आप अपने पेज में प्रोफाइल फोटो (268 x 268 px) और कवर फोटो (1128 x 191 px) लगा सकते हैं |
● अगर आपकी कोई वेबसाइट है तो उसका लिंक आप अपने पेज पर जोड़ सकते हैं |
● आप अपने पेज में बहुत सी चीज़े जोड़ सकते हैं -:
- Location जोड़ सकते हैं
- फ़ोन न. जोड़ सकते हैं
- आप अपने पेज के बारे में description में लिख सकते हैं
● आप अपने पेज पर दो बटन लगा सकते हैं | फॉलो बटन तो आपके पेज पर पहले से लगा रहेगा | इसके अलावा भी आप कोई एक बटन अपने पेज पर लगा सकते हैं , जैसे :- Contact Us, Sign Up, Visit Website etc.
● आप अपने LinkedIn के company page पर किसी पोस्ट को प्रमोट भी कर सकते हैं अपने बजट के अनुसार |
● आप अपनी वेबसाइट के पोस्ट के लिंक भी अपने पेज पर शेयर कर सकते हैं |
● आप अपने पेज की analytics रिपोर्ट देख सकते हैं | कि कितने लोग आपके पेज को फॉलो कर रहे हैं , कितने लोगों ने आपके पेज को देखा है |
” PDF का फुल फॉर्म Portable Document Format होता है “

हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|