pc में डाउनलोड किए बिना online android game कैसे खेलें

क्या आपको पता है कि android games को अपने pc में कैसे खेल सकते हैं❓

अधिकतर लोग किसी Android emulator software का इस्तेमाल करके अपने pc में android game खेलते हैं| परन्तु क्या आपको पता है कि pc में डाउनलोड किए बिना online android game कैसे खेल सकते हैं❓

जी हाँ, आप pc में डाउनलोड किए बिना भी online android game खेल सकते हैं| आज की इस पोस्ट में मैं आप लोगों को दो ऐसी वेबसाइटों के बारे में बताने जा रहा हूँ जिनकी मदद से आप किसी भी android game को डाउनलोड किए बिना ऑनलाइन अपने pc में खेल सकते हैं|

pc में online android game कैसे खेलें

pc में डाउनलोड किए बिना online android game कैसे खेलें

Top Games

Top Games  एक  ऐसी वेबसाइट है जिसकी मदद से  आप pc में online android game खेल सकते हैं। यह एक बहुत ही शानदार गेमिंग वेबसाइट है| आपको किसी भी गेम को खेलने के लिए डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा| आप  इस  वेबसाइट  को  नीचे  दिए  हुए  बटन  पर  क्लिक  करके  आसानी से खोल  सकते  हैं|

Top Games👆

⥤ इस  वेबसाइट  की  ख़ास  बातें  ये  हैं-:

● आप  इस वेबसाइट पर जाकर  कोई भी अपनी पसंद का android game अपने pc में online खेल सकते हैं|

● इस वेबसाइट पर आपको एक search box देखने को मिल जायेगा, जिस पर आप कोई भी अपने पसंद का android game लिख कर सर्च कर सकते हैं|

● आप  इस वेबसाइट पर Ludo king, Temple run, Free fire और भी बहुत से गेम online खेल सकते हैं|

● इस gaming website पर आपको बहुत से category(car, kids, dragon) के games खेलने को मिल जाएंगे| आप किसी भी category को चुन कर उसके games खेल सकते हैं|

कैसे खेलें

● सबसे पहले आप search box में कोई भी गेम(Temple run) लिख कर सर्च कर लें|

● उसके बाद आपको Play Online के नाम से एक बटन दिखेगा, उस बटन पर आप क्लिक करें (जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं)|

● उसके बाद आपके सामने Click To Play Now का बटन आएगा| अब आप उस बटन पर क्लिक कर दें|

Top Games

● इसके बाद game शुरू हो जायेगा| अब आप game को कीबोर्ड की arrow keys और mouse की मदद से खेल सकते हैं|

● Play Online के बटन के नीचे आपको कुछ games में आपको “Walkthough” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करके आप उस गेम को कैसे खेलें सीख(video की मदद से) सकते हैं|

● आप गेम की screen को थोड़ा बड़ा करके भी खेल सकते हैं|

Poki

Poki  भी एक  ऐसी वेबसाइट है जिसमें आप किसी भी android game को अपने pc में online खेल सकते हैं। आपको किसी भी गेम को डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं है| आप किसी भी android game को ऑनलाइन जब मन करे अपने pc में खेल सकते हैं| आप  इस  वेबसाइट  को  नीचे  दिए  हुए  बटन  पर  क्लिक  करके  आसानी से खोल  सकते  हैं|

Poki👆

⥤ इस  वेबसाइट  की  ख़ास  बातें  ये  हैं-:

● इस वेबसाइट पर आपको लगभग सभी android game खेलने को मिल जाएंगें| आप  कोई भी अपनी पसंद का android game चुनकर अपने pc में online खेल सकते हैं|

● इस वेबसाइट पर आपको एक search का icon(🔍) देखने को मिल जायेगा, जिस पर क्लिक करके आप कोई भी अपने पसंद का android game लिख कर सर्च कर सकते हैं|

● इस वेबसाइट पर आपको Subway Surfers, Temple run, Crazy Cars और भी बहुत से गेम android game खेलने को मिल जाएंगे|

● आपको इसमें बहुत से category(car racing games, two player games, running games) के games खेलने को मिल जाएंगे| आप किसी भी category को चुन कर उसके games खेल सकते हैं|

● यह एक ads free gaming वेबसाइट है|

कैसे खेलें

● सबसे पहले आप search के icon(🔍) पर क्लिक करें, फिर आपको वहाँ एक search box देखने को मिल जाएगा|

● उसके बाद आप कोई भी गेम(Subway Surfers) लिख कर सर्च कर लें| फिर उस गेम पर क्लिक करें(जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं)|

Poki

● इसके बाद game शुरू हो जायेगा| अब आप game को कीबोर्ड की arrow keys और mouse की मदद से खेल सकते हैं|

● आप किसी भी गेम को अपने pc के Full screen mode में भी करके खेल सकते हैं|

● जब आप गेम की स्क्रीन को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको उस गेम के बारे में बहुत कुछ पढ़ने को भी मिल जाएगा(जैसे- कैसे खेलें)|

” DMCA  का  फुल  फॉर्म  Digital Millennium Copyright Act  होता  है “

हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|