ShareChat क्या है
ShareChat App एक बहुत ही अच्छा इंडियन सोशल मीडिया App है| ShareChat एक मनोरंजक App है| ShareChat App अक्टूबर 2015 में रिलीज़ किया गया था| यह एक बहुत ही लोकप्रिय भारतीय ऐप है| इसकी लोकप्रियता आप ऐसे जान सकते हैं की इस समय शेयरचैट के लगभग 160 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं|

ShareChat App अधिकतर भारतीय क्षेत्रों की भाषा में उपलब्ध है| इस समय शेयरचैट 15 भाषाओं में उपलब्ध है| हालाँकि शेयरचैट अभी अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध नहीं है| शेयरचैट पर आप फेसबुक , इंस्टाग्राम के जैसे अपने पोस्ट डाल सकते हैं| इस App में आपको बहुत से फीचर्स मिलते हैं| ये एप्प प्लेस्टोरे पर उपलब्ध है या आप इसे नीचे दिए हुए बटन पर क्लिक करके भी इनस्टॉल कर सकते हैं |
Sharechat👆ShareChat id कैसे बनाएं
Sharechat पर id बनाने के लिए आपको अपना मोबाइल न. डालना होगा उसके बाद आपके मोबाइल न. पर OTP आएगा |आपको OTP शेयरचैट एप्प पर दर्ज करना होगा | फिर आप अपने अनुसार username और पूरा नाम डालके आपकी शेयरचैट id बन जाएगी | फिर आप अपने अनुसार अपनी शेयरचैट id में प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो लगा सकते हैं | आप अपनी G-mail से भी Sharechat पर id बना सकते हैं|
Features
● इस App पर आप अपने पोस्ट शेयर कर सकते हैं | वीडियो पोस्ट , Text पोस्ट भी शेयर कर सकते हैं|
● आप अपने पोस्ट पर हैशटैग (#) भी लगा सकते हैं | आप अपना खुद का हैशटैग भी बना सकते हैं |
● आप अपना चैटरूम भी बना सकते हैं जिसमे लोगों को जोड़ करके आप उनसे चैट 💬 और वॉइस चैट 🎙️ भी कर सकते हैं |
● पर्सनल चैट में आप लोगों को images और बोलकर वॉइस भी भेज सकते हैं | इसके अलावा आप किसी भी शेयरचैट पोस्ट के लिंक को भी पर्सनल चैट में लोगों को भेज सकते हैं |
● आप लोगों से चैटरूम के अलावा पर्सनल चैट भी कर सकते हैं |
● शेयरचैट एप्प में आपको स्टिकर्स भी मिलते हैं | स्टिकर्स का इस्तेमाल आप चैट में और कमेंट में भी कर सकते हैं |
● आपको इस एप्प में GIF का ऑप्शन भी मिलता है | GIF का इस्तेमाल आप चैट में और कमेंट में भी कर सकते हैं |
● आप अपना सिटी सेलेक्ट करके अपने सिटी की न्यूज़ भी पढ़ सकते हैं |
● आपको इस App में डाटा सेवर का ऑप्शन भी मिलता है जिसे ऑन करके आप low-quality में भी वीडियोस देख सकते हैं |
● आप पर्सनल चैट में मैसेज को सेलेक्ट करके व्हाट्सप्प की तरह रिप्लाई भी दे सकते हैं |
● आप इस App में 18+ पोस्ट्स को बंद भी कर सकते हैं |
● आप इस App में प्रोफाइल फोटो के साथ कवर फोटो भी लगा सकते हैं |
● आप इस एप्प में अपनी प्रोफाइल के नीचे Text स्टेट्स भी लगा सकते हैं | मतलब अपने बारे में कुछ लिख सकते हैं |
● इस App में आपको फॉलो बटन भी मिलता है जिससे लोग आपको फॉलो कर सकते हैं |
● आप अपने Followers और Following लिस्ट को भी अपने अनुसार मैनेज कर सकते हैं | आप अपने Followers को अपने आप हटा भी सकते हैं |
● आप अपनी शेयरचैट प्रोफाइल को प्राइवेट प्रोफाइल भी बना सकते हैं | प्राइवेट प्रोफाइल में लोग आपके पोस्ट नहीं देख पाएंगे |
● आप अपनी शेयरचैट id को एक साथ कई फ़ोन से लॉगिन कर सकते हैं |
● आपको इस App कई सारी चीजों पर पोस्ट देखने को मिल जायेंगे | आप कैटेगरी वाइज अपने हिसाब से पोस्टों को देख सकते हैं |
● आपको इस App में 30 से अधिक कैटेगरी देखने को मिल जाएँगी | जैसे -: शुभकामनाएँ , खाना ख़ज़ाना , हँसिये और हँसाइए , खेल जगत , स्वास्थ्य आदि|
● आप इस एप्प में किसी भी पोस्ट तो सीधे व्हाट्सप्प पर शेयर कर सकते हैं |
● आप इस एप्प में किसी भी पोस्ट को डाउनलोड करके गैलरी में भी सेव कर सकते हैं |
● इस एप्प में आपको मोज(MOJ) लाइट भी मिलता है जिसमे आप स्टेट्स और वीडियोस देख सकते हैं |
Promote
ShareChat App द्वारा आप अपने यूट्यूब वीडियोस को प्रमोट भी कर सकते हैं | अपनी यूट्यूब वीडियोस का लिंक भी शेयर कर सकते हैं | आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट को भी शेयरचैट पर प्रमोट कर सकते हैं | हालाँकि आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट का लिंक शेयरचैट पर शेयर नहीं कर सकते हैं |
Sharechat पर followers कैसे बढ़ाएं
● Sharechat App में आप पोस्ट डालिये और जब भी कोई आपकी पोस्ट किसी को शेयर करेगा तो उसमे अपने आप आपकी शेयरचैट id का वॉटरमार्क लग जाता है इससे वो पोस्ट जिस किसी के पास भी जाएगी अगर उसे आपकी पोस्ट अच्छी लगी तो वो आपको फॉलो करेगा |
● अगर आप किसी एक टॉपिक पर पोस्ट डाल सकते हैं तो आप उसी टॉपिक पर पोस्ट डालिये इससे आप किसी एक टॉपिक के पॉपुलर क्रिएटर भी बन सकते हैं | जैसे -: पॉपुलर स्टेट्स क्रिएटर , कॉमेडी क्रिएटर , न्यूज़ क्रिएटर , भक्ति क्रिएटर आदि|
● अपनी पोस्ट पर हमेशा सही हैशटैग (#) लगाइये | आप अपनी पोस्ट को खुद लोगों के साथ व्हाट्सप्प , फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करिये |
अपना Chatroom और Hashtag कैसे बनाएं
● आप अपनी शेयरचैट प्रोफाइल पर आ जाएँ फिर मेरे ग्रुप के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर आपको वहाँ ग्रुप बनाएँ का बटन दिखेगा | ग्रुप बनाएँ के बटन पर क्लिक करें |
● फिर आप अपने अनुसार अपने ग्रुप का नाम और ग्रुप के बारे में कुछ लिख दें फिर आप दिखाई गयी किसी एक कैटेगरी को सेलेक्ट कर लें जिस कैटेगरी पर आप ग्रुप बनाना चाहतें हो | अब आपका ग्रुप बन गया |
● अब आप अपने ग्रुप में कवर फोटो लगा सकते हैं | इस ग्रुप के नाम को आप हैशटैग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं | मतलब आप जब भी कोई पोस्ट डालें तो आप अपने ग्रुप को टैग कर सकते हैं |
● अब आप अपने ग्रुप पर जायें | वहाँ आपको चैटरूम का बटन दिखाई देगा | आप अपने चैटरूम का लिंक औरों से शेयर करके और लोगों को अपने चैटरूम में जोड़ सकते हैं | आप चैटरूम में लोगों से वॉइस चैट 🎙️ और Text chat 💬 भी कर सकते हैं |
Screenshot कैसे लें
आप शेयरचैट एप्प पर स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं | किंतु आप शेयरचैट के web version में स्क्रीन शॉट ले सकते हैं | आप sharechat.com वेबसाइट पर जाएँ | आप इसमें अपनी शेयरचैट id लॉगिन भी कर सकते हैं | आप यहाँ पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं | हालाँकि आप web version में पर्सनल चैट नही कर सकते हैं | आप शेयरचैट एप्प को अपने pc में इनस्टॉल भी कर सकते हैं |
इसके लिए आप ये पोस्ट पढ़ें 👉Pc में एंड्राइड एप्प्स कैसे इनस्टॉल करें
” GIF का फुल फॉर्म Graphics Interchange Format होता है “

हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|