आज की इस पोस्ट में मैं आप लोगों को बताने जा रहा हूँ कि Android vs iOS – Android और iOS में क्या अंतर है❓मैं नीचे इन दोनों के बारे में बताने जा रहा हूँ| आप ध्यान से पढ़िए|
Android vs iOS
आजकल के समय में अधिकतर सभी लोगों के पास स्मार्टफोन होता है और अधिकतर users इस समय Android और iOS के ही हैं| जिसमें से ज्यादातर लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं| इस समय Global Market में एंड्रॉयड users की हिस्सेदारी 70% की है| मतलब अधिकतर लोग एंड्रॉयड फ़ोन लेना पसंद करते हैं| पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि Android और iOS में क्या अंतर है और कौन सा फ़ोन आपके लिए सही होगा❓
Android और iOS क्या है
Android और iOS दोनों अलग-अलग Operating System हैं| Android Google का एक प्रोडक्ट है और iOS Apple का एक प्रोडक्ट है| Android phones को कई companies(Mi, Oppo, Vivo, Samsung, Nokia etc.) निकालती है| पर iOS के phones को केवल Apple निकालती है|
Android और iOS में क्या अंतर है
Cost
Android और iOS के स्मार्टफोन में cost का बहुत बड़ा अंतर होता है| जहाँ एंड्रॉयड के स्मार्टफोन हर दामों में आज बाजारों में उपलब्ध हैं| वहीं iOS के स्मार्टफोन काफी महंगे आते हैं| ये आपको बाजार की कुछ ही दुकानों में मिलेंगे| हालाँकि इन्हें आप एप्पल की वेबसाइट से आसानी से खरीद सकते हैं|
Models
Android का हर महीने ही कोई न कोई फ़ोन launch हुआ करता है| मतलब Android के हर साल कई फ़ोन launch हो जाते हैं| वहीं iOS के हर साल 4 या 5 फ़ोन ही launch होते हैं| आपको एंड्राइड में iOS की तुलना में फ़ोन के कई सारे मॉडल्स मिल जाते हैं|
Security
अगर बात security की करें तो iOS के स्मार्टफोन एंड्रॉयड के स्मार्टफोन की तुलना में बहुत secured होते हैं| iOS के phones को कोई इतनी आसानी से हैक नहीं कर सकता है| Apple अपने users के data की security को लेकर काफी सख्त है|
नोट → कुछ समय पहले की बात है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (FBI) ने Apple कंपनी से अपील की थी कि वह एक अपराधी के फोन को खोलने में उसकी मदद करे| लेकिन कंपनी ने साफ मना कर दिया था|
Camera
अगर बात कैमरा की करें तो Android के phones में कई मेगापिक्सेल(8mp, 16mp, 40mp, 64mp) के कैमरा देखने को मिल जाएंगे| iOS के phones में 48mp या अधिकतर 12mp के ही कैमरा मिलेंगे| परन्तु Android का 40mp का कैमरा भी iOS के 12mp के कैमरा जैसी picture quality नहीं दे सकता| iOS के phones के कैमरा DSLR को भी मात देते हैं|
Apps
Android के phones में apps को Google Play Store से install कर सकते हैं और इसके साथ ही साथ आप किसी भी website से third party apps को भी install कर सकते हैं| iOS के phones में apps को Apple app Store से install कर सकते हैं| पर आप iOS के phones में किसी भी website से third party apps को install नही कर सकते हैं|
Body
iOS के phones की body Android के phones की तुलना में काफी मजबूत होती है| iOS के phones की body एलुमिनियम से बनी होती है| और इसके कैमरा को सफायर ग्लास से कवर किया जाता है| जो कि हीरे जैसा सख्त होता है|
Battery
Android के phones की तुलना में iOS के phones की बैटरी लाइफ काफी अच्छी होती है| Android के phones के मुकाबले iOS के phones की बैटरी धीमे खर्च होती है| यही वजह है कि iOS के phones की बैटरी आज भी Android के phones से छोटी होती है|
Customize
Android के phones को आप अपने मन के अनुसार customize कर सकते हैं| जैसे- आप अपने मोबाइल में कोई भी launcher इनस्टॉल करके लगा सकते हैं, कई तरह के themes लगा सकते हैं, कोई भी screen-lock style लगा सकते हैं| पर आप iOS के phones में ज्यादा से ज्यादा wallpaper बदल सकते हैं और कुछ नही कर सकते|
Hang
Android के अधिकतर phones कुछ समय बाद हैंग होने लगते हैं| हालाँकि अब एंड्राइड के भी कई बढ़िया गेमिंग phones आ गए हैं| जो कि काफी हद तक हैंग नहीं होते| परन्तु iOS के phones कभी हैंग नहीं होते हैं और इनमें overheating की समस्या भी नहीं आती है| ये काफी smooth चलते हैं|
Processor
iOS के phones के processor काफी fast होते हैं| Android के phones के processor iOS जितने fast नही होते हैं| इसकी बड़ी वजह ये है कि iOS के phones के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर Apple खुद डिज़ाइन करता है| Apple अपने phones के हार्डवेयर की जरूरत के अनुसार processor खुद बनाता है|
Updates
iOS के phones में जब भी कोई नयी software update आती है तो वो iOS के हर फ़ोन में आती है| Android के phones में जब भी कोई नयी software update आती है तो वो Android के हर फ़ोन में नही आती है| एंड्राइड के अलग-अलग phones पर अलग-अलग समय में अपडेट आती है| एंड्राइड के कई phones में तो अपडेट आती ही नहीं है|
Multi-work
Android के phones में आप एक समय में दो या दो से अधिक काम कर सकते हैं| मतलब आपने ब्राउज़र खोल लिया, व्हाट्सएप भी खोल लिया और साथ में आप म्यूजिक भी सुन रहे हो| परन्तु आप iOS के phones में एक समय में एक ही काम कर सकते हैं|
Cache Memory
iOS के phones की तुलना में Android के phones में cache memory कम होती है| जितनी ज्यादा cache memory होगी CPU के साथ उतनी ही तेज data exchange होगा| मतलब उतनी ही तेजी से एक एप्प बंद करके दूसरा एप्प खुलेगा|
Expandable Memory
iOS के phones में memory को आप बढ़ा नहीं सकते हैं| मतलब आपके फ़ोन में जितनी मेमोरी होगी हमेशा उतनी ही रहेगी| परन्तु Android के phones में ऐसा नहीं है, Android के हर phones में memory को expandable करने की अलग-अलग लिमिट होती है|
Some More
● Android के phones को आप रूट कर सकते हैं| परन्तु iOS के phones को आप आसानी से रूट नही कर सकते हैं|
● Android के phones में आपको virtual assistant के रूप में Google Assistant मिलेगा| परन्तु iOS के phones में आपको virtual assistant के रूप में Siri मिलेगा|
● Android के phones में आपको Google Chrome(other browser) browser मिलेगा| परन्तु iOS के phones में आपको Safari browser मिलेगा|
” DSLR का फुल फॉर्म Digital Single-Lens Reflex होता है “
हेलो, मेरे ब्लॉग के पाठकों मैं मोहित गुप्ता, इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ| इस ब्लॉग पर मैं विभिन्न विषयों(Technology, नए नए App) के बारे में लेख लिखता रहता हूँ| इस ब्लॉग पर आपको बहुत सी ऐसी ही जानकारियां मिलती रहेंगी|